*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 08.07.2026 को वादिनी निवासिनी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक प्रार्थना पत्र बावत प्रार्थिनी की पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष दिनांक 06/07/2026 को बिना किसी को कुछ बताये प्रार्थिनी के घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार मु0अ0स0 184/26 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डा0 जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे-
थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 184/26 धारा 64(2m) बीएनएस 5(l)/6 पाक्सो एक्ट 3 /5(3) धर्म परिवर्तन अधनियम से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभि0 सुहेल उर्फ शाहिल पुत्र गुलाम रसूल नि0 मंगुरहवा महिला रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 29.07.2026 को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। अपृह्ता की बरामदगी करते हुए बयान अपृह्ता, मेडिकल रिपोर्ट अन्य संकलित साक्ष्यों से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2m) बीएनएस 5(l)/6 पाक्सो एक्ट 3 /5(3) धर्म परिवर्तन अधनियम की बढोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारकर्ता अभियुक्त का विवरण*
सुहेल उर्फ शाहिल पुत्र गुलाम रसूल नि0 मंगुरहवा महिला रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण*
1.उ0नि0 राम आशीष मौर्या
2.हे0का0 विजय शंकर यादव
3.का0 राहुल गुप्ता












