Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जरवल में पहली तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत:तापमान गिरा, किसानों...

जरवल में पहली तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत:तापमान गिरा, किसानों और आम लोगों के चेहरे खिले


जरवल, बहराइच। जरवल नगर और आसपास के क्षेत्रों में हुई पहली तेज बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मूसलाधार बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी का प्रकोप कम हुआ। मौसम के इस बदलाव ने आम जनजीवन को सुकून पहुंचाया और लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते दिखे। इस बारिश से किसानों को भी काफी उम्मीदें जगी हैं। धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, जिससे उनकी पैदावार बेहतर होने की संभावना है। बारिश शुरू होते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह में घरों से बाहर आ गए। नगर में जगह-जगह लोग बारिश में भीगते और खुशियां मनाते नजर आए। जरवल की एक दुकान पर करीब 50 से अधिक शैंपू की बिक्री हुई, जहां लोग एक-दूसरे को शैंपू लगाकर बारिश का जश्न मनाते देखे गए। इस पहली बारिश ने पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments