Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राजस्व विभाग ने लगाया लाल झंडा:बैंक का 4.15 लाख का कर्ज नहीं...

राजस्व विभाग ने लगाया लाल झंडा:बैंक का 4.15 लाख का कर्ज नहीं चुकाया तो कृषि भूमि कुर्क

#बस्ती_न्यूज

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का बकाया ऋण नहीं चुकाने पर राजस्व विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। हर्रैया तहसील के सिकंदरपुर क्षेत्र में 4 लाख 15 हजार 316 रुपए के बकाया ऋण की वसूली के लिए बंधक कृषि भूमि को कुर्क और जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद जमीन पर लाल झंडा लगा दिया गया। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा कर ग्रामीणों को बताया गया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना अब इस संपत्ति को बेचना, हस्तांतरित करना या दान करना प्रतिबंधित है। 4.15 लाख का कर्ज और ब्याज था बकाया मामला ग्राम रायपुर टप्पा सिकंदरपुर, तहसील हर्रैया निवासी पित्तरदीन के ऋण खाते से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मखौड़ा धाम शाखा से संबंधित खाते में 4,15,316 रुपए और देय ब्याज बकाया था। निर्धारित समय पर भुगतान नहीं होने के बाद बैंक ने राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की कार्रवाई शुरू कराई। एसडीएम के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम उप जिलाधिकारी, हर्रैया के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम 158 और 162 के तहत की गई। टीम ने बंधक कृषि भूमि की कुर्की एवं जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। जमीन पर लगाया गया लाल झंडा कुर्की के बाद संबंधित कृषि भूमि पर लाल झंडा लगाया गया। मौके पर सार्वजनिक उद्घोषणा के जरिए ग्रामीणों और आम लोगों को संपत्ति के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह संपत्ति अब कुर्क/जब्त है और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना इसके संबंध में किसी तरह का लेनदेन नहीं किया जा सकता। बिक्री या हस्तांतरण किया तो कार्रवाई सार्वजनिक उद्घोषणा के दौरान लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि कुर्क की गई संपत्ति का विक्रय, हस्तांतरण, दान या किसी अन्य तरीके से निस्तारण प्रतिबंधित है। प्रशासन ने संबंधित संपत्ति पर अपना नियंत्रण दर्ज करते हुए नियमों के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू की है। राजस्व और बैंक अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव, अमीन बवाली यादव, वीरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण शुक्ला और श्याम नारायण पाठक समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र चौधरी और उप क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र नाथ पांडेय भी मौके पर रहे। कई शाखाओं के अधिकारी भी पहुंचे कार्रवाई में मखौड़ा धाम शाखा की शाखा प्रबंधक चित्रा सिंह के अलावा कोहरायें से विश्वजीत पाठक, अमारी बाजार से प्रवीण सिंह, विक्रमजोत से रंजीत वर्मा, सिकंदरपुर से रणंजय मौर्य और चौरी से साहिल खान समेत अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्व विभाग और बैंक की संयुक्त टीम ने पूरी कार्रवाई नियमानुसार पूरी की। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई बैंक की बकाया ऋण वसूली प्रक्रिया का हिस्सा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular