HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा कर प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाए-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तर अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर होने वाली शिकायतों की आख्या को तत्काल अनिवार्य रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करते हुये आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सम्बन्धित अधिकारी एवं पटल सहायक असंतुष्ठ फीडबैक पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि आगामी बैठक में प्रत्येक विभाग के द्वारा संतुष्ठ फीडबैक कम पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्राप्त आई0जी0आर0एस0 संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर कराया जाए। सभी विभागध्यक्ष प्रकरणों का निस्तारण तथ्यों एवं स्थलीय जांच के आधार पर करें। लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा प्रतिदिन की जाए तथा अंतिम तिथि वाले प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाए। गलत अथवा तथ्यहीन जांच आख्या प्रेषित करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध पत्र प्रेषित कर कार्यवाही किया जा रहा है। अन्य अधिकारी अनुश्रवण करें, जिससे कि किसी भी दशा में गलत/त्रुटिपूर्ण/गुणवत्ताविहीन आख्या न अपलोड की जाए।
उन्होने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में ’’संतुष्टिपरक निस्तारण’’ पर विशेष बल दिया जाए, केवल औपचारिक आख्या अपलोड न किया जाए। सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं बार-बार संदर्भित प्रकरणों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं मॉनिटर किया जाए। उन्होने कहा कि आयोग/आयुक्त कार्यालय से प्राप्त संदर्भों पर विशेष प्राथमिकता के साथ अनुपालन कराया जाए। निस्तारण आख्या में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्यवाही, स्पॉट मेमो एवं उपलब्ध साक्ष्य संलग्न कर आख्या अपलोड करें।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समस्त तहसीलदारगण, नायब तहसीलदार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्षगण व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments