श्रावस्ती में एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सोनवा थाना क्षेत्र के भिनगा-बहराइच मार्ग पर फतुहापुर गांव के पास हुई। मृतक की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सोनवा थाना क्षेत्र के फतुहापुर गांव निवासी बनवारी (पुत्र नान्हू) शनिवार रात करीब आठ बजे घर से सामान खरीदने निकले थे। वह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी भिनगा से बहराइच की ओर जा रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस की मदद से बनवारी को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी लीलावती ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष विसुनदेव पांडेय ने बताया कि परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
श्रावस्ती में सड़क हादसा, घायल युवक की मौत:भिनगा-बहराइच मार्ग पर बाइक ने मारी टक्कर, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












