भिसवा चौराहा के शिकारपुर में हल्की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) के किनारे पानी जमा हो जा रहा है। यह स्थिति कई दिनों तक बनी रहने से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। जलजमाव के कारण हल्की हवा चलने पर भी बदबू पूरे इलाके में फैल जाती है। इससे न केवल सांस लेना मुश्किल हो रहा है, बल्कि ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि अगर जमा पानी के निकास की उचित व्यवस्था कर उसे नहर की ओर मोड़ दिया जाए तो जलजमाव की समस्या खत्म हो सकती है। इससे क्षेत्र में फैल रही दुर्गंध से भी राहत मिलेगी। इस समस्या से परेशान दुकानदारों में शेषनाथ, मनीष, सियाराम, रमन और सूरज शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हल्की बारिश में NH-730 किनारे पानी:राहगीरों पर पड़ रहा छिंटा, दुर्गंध से दुकानदार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












