#बस्ती_न्यूज
श्रावण मास के पहले सोमवार को जनपद के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल अर्पित किए। कप्तानगंज विकास क्षेत्र के महादेवरी गांव स्थित पौराणिक बाबा दुखछोर नाथ शिव मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई। आसपास के गांवों और कस्बों से महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने परंपरागत विधि से शिवलिंग पर जल अर्पित किया, वहीं कई भक्तों ने रुद्राभिषेक भी करवाया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। मंदिर में सुबह से ही ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘ओम नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे भक्तों में इस पावन अवसर पर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़:हर्रैया में भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र चढ़ाकर की पूजा, रुद्राभिषेक भी हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












