HomeUncategorizedसर्राफा दुकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना को0 नगर क्षेत्र के समस्त...

सर्राफा दुकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना को0 नगर क्षेत्र के समस्त सर्राफा व्यापारियों/ज्वेलर्स के साथ की गई मीटिंग*

 

 

 

*शर्राफा व्यापारियों को दुकानों में “सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु बताया गया*

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह* के पर्यवेक्षण में-

आज दिनांक 02.08.2026 को प्रभारी निरी0 थाना को0 नगर श्री सन्तोष मिश्र द्वारा थाना को0 नगर परिसर में थाना क्षेत्र के समस्त सर्राफा व्यापारियों/ज्वेलर्स के साथ मीटिंग की गई। जनपद में अपराधों, दुकानों में हो रही चोरी/लूट की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण हेतु सर्राफा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे *“सुरक्षित दुकान – सुरक्षित व्यापार”* के अंतर्गत दुकानदारों को दिए गए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश ।

इस दौरान सभी को बताया गया कि सर्राफा व्यापारी उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी प्रत्येक दुकान में कम से कम 4K/2K रेजोल्यूशन वाले DVR/NVR युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। कैमरा दुकान के प्रवेश द्वार, कैश काउंटर, लॉकर व शोरूम के अंदर बाहर प्रत्येक कोने को कवर करे। कैमरे नाइट विजन व अलार्म युक्त हों। जिससे किसी घटना के बाद फुटेज आसानी से उपलब्ध हो सके।

संदिग्ध व्यक्ति दिखने अथवा चोरी का सामान बेचने आए व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें। दुकान के आसपास की बीट पुलिस से नियमित संपर्क में रहें तथा दुकान के सामने यह भी लिखवाए कि यहां चोरी का सामान नही खरीदा जाता है।

साथ ही यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी हथियार है और घटना होने पर 24 घंटे के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मदद मिलती है।

 

*पुलिस द्वारा सभी सर्राफा व्यापारियों से अपील की जाती है कि वे अपने अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और “सुरक्षित बलरामपुर – सुरक्षित व्यापार” बनाने में पुलिस का साथ दें।*

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments