Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बउरहवा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:सिन्दुरिया में भूमि प्रकट उप...

बउरहवा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:सिन्दुरिया में भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग अटूट आस्था का केंद्र बना


सिन्दुरिया से लगभग आठ किलोमीटर दूर विकास खंड मिठौरा के ग्रामसभा बड़हरामीर स्थित श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इसे अति प्राचीन माना जाता है और वर्षभर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। विशेषकर महाशिवरात्रि और श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों भक्त दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, वर्षों पहले कुछ चोर चोरी का सामान लेकर इस स्थान पर पहुंचे थे। वे बरगद के पेड़ के नीचे उसका बंटवारा कर रहे थे, तभी उन्हें पेड़ की ओर से एक रहस्यमयी आवाज सुनाई दी। इससे भयभीत होकर सभी चोर चोरी का सामान वहीं छोड़कर भाग निकले। अगले दिन सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्हें चोरी का सामान पड़ा मिला। इसी दौरान उनकी नजर बरगद के पेड़ की जड़ पर पड़ी, जहां भूमि से पंचमुखी महादेव का शिवलिंग प्रकट अवस्था में दिखाई दिया। शिवलिंग के प्रकट होने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से उस स्थान की साफ-सफाई की और नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी। समय के साथ जनसहयोग से यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया, जो आज क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु बाबा बउरहवा का जलाभिषेक करते हैं और सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय लोगों का दृढ़ विश्वास है कि सच्चे मन और श्रद्धा से मांगी गई हर मुराद बाबा अवश्य पूरी करते हैं। यही कारण है कि श्रावण मास में यहां सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है और पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहता है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments