Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में एक दिन पूर्व लापता युवक का शव मिला:प्रयागराज से दिकौली...

श्रावस्ती में एक दिन पूर्व लापता युवक का शव मिला:प्रयागराज से दिकौली दरगाह जियारत करने आया था, मानसिक रूप से विक्षिप्त था


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज के पास एक आम के बाग में अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उसके छोटे भाई राहुल कुमार ने अपने बड़े भाई सचिन कुमार (31) पुत्र स्व. शंकर लाल के रूप में की। राहुल कुमार प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चौफटका चुंगी के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि सचिन मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सचिन बुधवार को अपनी मां गुड़िया देवी, बहन पिंकी और भाई राहुल के साथ सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर जियारत करने आया था। रविवार सुबह वह वहां से लापता हो गया था, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने पुष्टि की कि तुलसीपुर स्थित इंटर कॉलेज के निकट आम के बाग में लगभग 31 वर्षीय एक पुरुष मृत अवस्था में पाया गया था। जांच में मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जिसे परिजनों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments