Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के पहले सोमवार पर इटहिया मंदिर में उमड़ी भीड़:ठूठीबारी में पंचमुखी...

सावन के पहले सोमवार पर इटहिया मंदिर में उमड़ी भीड़:ठूठीबारी में पंचमुखी शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


ठूठीबारी में पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार (3 अगस्त 2026) को निचलौल विकास खंड स्थित मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से गूंज उठा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु रविवार देर रात से ही जुटने लगे थे। सोमवार तड़के 3 बजे से ही मंदिर प्रांगण में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। आसपास के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों और पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में भक्त बाबा पंचमुखी नाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित कर भगवान आशुतोष से सुख-समृद्धि की कामना की। त्रिवेणी और विभिन्न पवित्र नदियों से जल भरकर लाए कांवड़ियों के जत्थों ने भी अनुशासित ढंग से जल चढ़ाया। मेले और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निचलोल पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों को जलाभिषेक में असुविधा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग पर भव्य मेले जैसा माहौल था। पूजा-सामग्री, माला-फूल, फल-प्रसाद के साथ-साथ बच्चों के खिलौनों और चाट-पकौड़ों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। मंदिर के मुख्य पुजारी ध्यान गिरी जी ने बताया कि सावन का पहला सोमवार विशेष फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, यही वजह है कि इसे इस क्षेत्र का मिनी बाबा धाम कहा जाता है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments