Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कांवड़यात्रा से पहले छावनी क्षेत्र में चेकिंग:होटल, ढाबों पर मांस-मछली...

बस्ती में कांवड़यात्रा से पहले छावनी क्षेत्र में चेकिंग:होटल, ढाबों पर मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध के निर्देश

#बस्ती_न्यूज

क्षेत्राधिकारी हर्रैया CO स्वर्णिमा सिंह और प्रभारी निरीक्षक राणा डी. पी. सिंह ने थाना छावनी क्षेत्र में आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सभी होटल, ढाबे, टायर पंचर की दुकानें, लकड़ी की दुकानें, पेट्रोल पंप, हाईवे पर अवैध कट और बैरियर आदि का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्हें उच्चाधिकारियों के आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी होटल या ढाबे पर मांस, मछली, अंडा सहित मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments