HomeHealth & Fitnessसड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक...

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

सड़क हादसा: पटना में ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थानाध्यक्षों व चालक की बेगूसराय में हुई मौत

थानेदारों की कार प्राइवेट थी या सरकारी, याफिर सरकारी कार में सरकारी चालक या प्राइवेट चालक

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। बिहार पुलिस के लिए तीन थानाध्यक्षों की एक साथ मौत होना बेहद दुखद खबर है। घटना हादसे का शिकार होना है। जिसमें चालक समेत चार की मौत हुई है। यह हादसा जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव के समीप एनएच-31 पर घटी है। जहां सवार थानाध्यक्षों की गाड़ी ट्रक के पीछे घुस गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। जहां दोनों गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। अब देखना है कि थानेदारों की कार प्राइवेट थी या सरकारी। याफिर सरकारी कार में सरकारी चालक या प्राइवेट चालक। अमूमन एक-दो थाने के थानेदार नहीं, बल्कि बिहार पुलिस के तमाम पुलिस अधिकारी एक निजी चालक को रखते हैं, इसे शौकीन कहा जाय या कमाई करने का माध्यम समझा जाय। जानकारी के अनुसार, मृतकों में मधेपुरा जिले के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार (साजन पासवान), अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र (ज्ञानेंद्र अमर) और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। हादसे में कार चालक नीरज कुमार की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुरकमाल के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर इसे तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर का मामला माना जा रहा है। एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफिसर्स मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एसएचओ और एक ड्राइवर जो गाड़ी से लौटते एक्सीडेंट हुआ है। ट्रक से साहेबपुरकमाल के हाईवे पर उसका इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है, उसका फॉलो किया है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी। तीन थानानेदार थे। मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है। ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है, कैसे हुआ है इसकी जांच अभी चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments