जमुनहा विकास खंड क्षेत्र के जयलाल पुरवा गांव में जंगल की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता बारिश के पानी और कीचड़ से पूरी तरह भर गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हर बार बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है, क्योंकि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली के अभाव में पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। स्थानीय निवासी रामलाल, सोहन, गंगाराम, राजेश और मुकेश ने बताया कि इस समस्या के कारण बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
बारिश में दलदल बना रास्ता:जयलाल पुरवा के ग्रामीणों का निकलना दूभर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












