Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना कंजड़वा गांव में मार्ग जर्जर:किसानों-राहगीरों को आवागमन में परेशानी, दुर्घटना का...

इकौना कंजड़वा गांव में मार्ग जर्जर:किसानों-राहगीरों को आवागमन में परेशानी, दुर्घटना का डर


श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड के कंजड़वा गांव में बच्चा राम के खेत से ननकू राव के खेत तक जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खेती-किसानी के लिए एक प्रमुख रास्ता है। सड़क की खराब हालत के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने और अपनी उपज लाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जर्जर सड़क के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अक्सर हल्की-फुल्की चोटें लग जाती हैं। धान की नर्सरी की बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के समय किसानों को विशेष कठिनाई होती है। इसके चलते उन्हें अक्सर दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते हैं। स्थानीय किसान यूनियन नेता सोम शर्मा, बच्चा रामराव, राम तेज और शेशराज सहित अन्य ग्रामीणों ने इस सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। उन्होंने रास्ते से झाड़ियों और कटीले पेड़-पौधों को हटाने की भी अपील की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि जर्जर मार्ग के कारण किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान होने का खतरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments