सिद्धार्थनगर के उसका ब्लॉक में उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने भूमिपूजन कर परियोजना का उद्घाटन किया। इस सड़क परियोजना की अनुमानित लागत 16 करोड़ 62 लाख 78 हजार रुपये है, जिसे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से कछार क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और विकास को गति मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने इस परियोजना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और आवागमन सुरक्षित व सुगम बनेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजगरा रामकेवल शर्मा, लक्षनपुर के उमेश पांडेय, तालनटवा के राम किशुन यादव, करमा के लवकुश राजभर, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, सभासद मनीष जायसवाल, संदीप दुबे, संजय सहानी, पूर्व सभासद पन्नेलाल, पूर्व प्रधान अर्जुन पासवान और भाजपा सेक्टर प्रभारी रामलाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक श्यामधनी राही ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर में 16.62 करोड़ की सड़क परियोजना शुरू:उसका-अजगरा-धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











