#बस्ती_न्यूज
रुधौली तहसील क्षेत्र के सोनौरा गाँव में शुक्रवार सुबह एक विशालकाय सांप देखा गया। गाँव के पश्चिम में स्थित एक बाग में टहलने निकले ग्रामीणों ने इसे देखा, जो शुरुआत में अजगर जैसा लग रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के माली राधेश्याम और देवराज ने बाग में सांप की गहन खोजबीन की। हालांकि, तब तक सांप वहाँ से जा चुका था और टीम को नहीं मिला। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर वन विभाग ने पुष्टि की कि यह एक जहरीला रसेल वाइपर सांप था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनौरा गांव में दिखा रसेल वाइपर सांप:ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने की तलाश, असफलता मिली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












