#बस्ती_न्यूज
बस्तीके नगर थाना क्षेत्र में एक सहायक अध्यापिका पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर 2 जुलाई 2026 को रात 11:24 बजे दर्ज की गई है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के मुताबिक, पिपरा गौतम स्थित परमहंस बाबा राम किंकर दास पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्यालय की सहायक अध्यापिका उर्मिला सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल की है। तहरीर में बताया गया है कि विभिन्न संस्थानों से उर्मिला सिंह के अभिलेखों की जांच कराई गई थी। इस जांच में कई दस्तावेजों पर कूटरचित हस्ताक्षर और अन्य फर्जी अभिलेख पाए जाने का दावा किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने जानकारी दी कि मामले की विवेचना के दौरान सभी उपलब्ध दस्तावेजों, जांच रिपोर्टों और अन्य साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जाएगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शिक्षिका ने कूटरचित दस्तावेजों से पाई नौकरी:धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा, पुलिस की जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












