#बस्ती_न्यूज
छावनी बाजार निवासी 25 वर्षीय सौरभ सोनी बीती रात अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर से लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, सौरभ रात करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि सौरभ लाल रंग की बजाज CT 100 मोटरसाइकिल (नंबर UP 51 0398) पर घर से निकले थे। उनके दोनों मोबाइल नंबर वर्तमान में स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सौरभ सोनी के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल उनके परिवार या छावनी पुलिस थाना को सूचित करें। पीड़ित परिवार ने छावनी थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी बाजार से 25 वर्षीय युवक सौरभ सोनी लापता:पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले, गुमशुदगी दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










