Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसबीआई ने स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन किया:किसानों को आधुनिक कृषि...

एसबीआई ने स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन किया:किसानों को आधुनिक कृषि और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा


भारतीय स्टेट बैंक ने बहराइच में ‘स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना, किसानों को आधुनिक तकनीक, बैंकिंग सुविधाओं और कृषि उद्यमिता से जोड़ना था। बहराइच स्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और कृषि उद्यमियों व किसानों की आर्थिक सशक्तता पर विशेष जोर दिया गया। इसमें बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों से 60 से अधिक युवा कृषि उद्यमियों, एग्री-बिजनेस ग्राहकों और प्रगतिशील किसानों व व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और सहायक महाप्रबंधक (कृषि) अशोक सिंह ने की। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक श्रद्धा शुक्ला, अभिषेक अस्थाना, अनूप रंजन और हिमांशु शुक्ला भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों और मूल्य संवर्धन आधारित कृषि व्यवसाय अपनाने का आग्रह किया। क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में बहराइच की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए कृषि क्षेत्र को प्रमुख स्तंभ मानते हुए एक रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने किसानों को कृषि मशीनीकरण, एग्री फूड एंटरप्राइजेज लोन, सोलर, कोल्ड स्टोरेज, आधुनिक वेयर हाउस, पीएमएफएमई, किसान समृद्धि ऋण, पीएम कुसुम और कृषि प्रसंस्करण इकाइयों जैसे मूल्य-श्रृंखला आधारित कृषि व्यवसायों को अपनाने की सलाह दी। भारतीय स्टेट बैंक इन क्षेत्रों में ऋण प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments