Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुदरहा में स्कूल रेडिनेस सेमिनार आयोजित:कक्षा 1-2 के शिक्षकों को स्कूली गतिविधियों...

कुदरहा में स्कूल रेडिनेस सेमिनार आयोजित:कक्षा 1-2 के शिक्षकों को स्कूली गतिविधियों पर प्रशिक्षण

#बस्ती_न्यूज

कुदरहा बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा सभागार में एक दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार कक्षा एक और दो में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल अध्यापकों के लिए था। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड ने की। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की मजबूत नींव तैयार कर उनके विकास, विस्तार, समृद्धि और सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ते कदम की भावना पर आधारित था। उन्मुखीकरण सेमिनार के प्रथम सत्र की शुरुआत कुदरहा निपुण सेल नोडल ऋषभ पाण्डेय ने की। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। संदर्भदाता के रूप में एआरपी अंकित सिंह, शालू सिंह, रामगोपाल यादव, संजय पांडेय और जैनेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह सेमिनार दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसमें 117 विद्यालयों से कुल 225 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के पोस्ट टेस्ट और फीडबैक सत्र के साथ हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments