Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जांची:नौतनवा में किसानों की समस्याओं के...

एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जांची:नौतनवा में किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए


नौतनवा तहसील क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरदीडाली चौराहे पर एसडीएम नवीन प्रसाद ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हल्का लेखपाल राहुल शर्मा, पंचायत सहायक और पंचायत मित्र भी मौजूद थे। ग्रामीणों को बुलाकर उन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी थी, जिनकी अभी तक नहीं हो पाई थी। इस प्रक्रिया में कई तरह की समस्याएं सामने आईं। रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश दिए कुछ किसानों के नाम अभी भी खतौनी में ‘आदेश’ के रूप में दर्ज हैं, जिससे उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। बैनामा या वरासत के आधार पर नाम दर्ज होने के बावजूद, मूल खाते में अभी भी मृतक या विक्रेता का नाम होने के कारण भी कई किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित रह गए। इसके अतिरिक्त, कुछ खतौनियों में एक ही पंक्ति में दो या तीन लोगों के नाम दर्ज होने से भी रजिस्ट्री में बाधा आ रही थी। एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि अब तक चार लोगों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। उन्होंने उन सभी मामलों में सुधार कर रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जहाँ दिक्कतें आ रही थीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments