सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में शनिवार को मोहर्रम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को शोहरतगढ़ कस्बे में एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार और सीओ मयंक द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। पैदल मार्च से पहले, सीओ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ परिसर में पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने पर्व के दृष्टिकोण से आवश्यक जगहों पर संवेदनशील रहने, सुरक्षा के प्रति सजग रहने, असामाजिक तत्वों पर सदैव निगाह रखने और कर्तव्यनिष्ठ होकर जिम्मेदारी से ड्यूटी को अंजाम देने के निर्देश दिए। यह पैदल मार्च थाना परिसर से शुरू होकर तिरंगा तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, सब्जी मंडी, शहीद बुधई स्मारक गली और पुलिस पिकेट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने इस दौरान आमजन से संवाद किया और उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए शोहरतगढ़, चिल्हिया और ढेबरुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, निरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक राम बदन यादव, उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी, हे.का. प्रभाकर यादव, हे.का. दिनेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ में एसडीएम, सीओ ने किया पैदल मार्च:मोहर्रम त्योहार पर पुलिस बल के साथ नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












