Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में नीट परीक्षा: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:584 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा...

श्रावस्ती में नीट परीक्षा: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:584 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर


श्रावस्ती:जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भिनगा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह जिले का एकमात्र नीट परीक्षा केंद्र है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैठक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा आगामी 21 जून दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए समय शाम 2:00 बजे से 6:20 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में कुल 584 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मेटल डिटेक्टर से सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, पंखे और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही और भीड़भाड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आदेश दिया। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि सभी परीक्षार्थियों को सुरक्षित, तनावमुक्त और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments