Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने की सफाई:स्वच्छता अभियान चलाकर...

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने की सफाई:स्वच्छता अभियान चलाकर दिया आपसी सहयोग का संदेश


भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान एसएसबी कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश पर झुलनीपुर की बाह्य सीमा चौकी शीतलापुर के कार्य क्षेत्र लक्ष्मीपुर स्थित नो मैंस लैंड बॉर्डर पिलर संख्या 504/9 के समीप आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में उगी झाड़ियों, कूड़ा-कचरा और अन्य अवांछित वस्तुओं की व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई। इस कार्य में सशस्त्र सीमा बल शीतलापुर के प्रभारी उप निरीक्षक (सामान्य) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में एसएसबी के अन्य बल कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस स्वच्छता अभियान में नेपाल प्रहरी एपीएफ (APF) के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया। भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और मित्रता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और सीमा क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देते हैं। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित यह स्वच्छता अभियान सीमा क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments