सिद्धार्थनगर एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत ढेबरुआ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 13 वर्षीय बच्चे को महज 10 घंटे के भीतर उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस के इस कार्य की स्थानीय जनता और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे की पहचान मो. आशिफ पुत्र अफरोज आलम, निवासी बरगदवा, थाना पचपेड़वा (बलरामपुर) के रूप में हुई। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह रास्ता भटककर बढ़नी पहुंच गया था। मिशन शक्ति टीम ने तत्काल बच्चे को सांत्वना दी और उसके बताए पते के आधार पर परिजनों से दूरभाष पर संपर्क किया। सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन थाने पहुंचे, जहां बच्चे ने अपने मामा अब्दुल मोबीन को पहचान लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके मामा के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की सक्रियता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही उनका बच्चा सुरक्षित घर लौट सका। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ढेबरुआ पुलिस ने 10 घंटे में मासूम को खोज निकाला:मिशन शक्ति टीम ने बढ़नी स्टेशन पर मिले बच्चे को परिजनों से मिलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












