Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव:तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, रामचरित मानस...

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव:तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, रामचरित मानस पाठ से होगी शुरुआत


बहराइच में महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चितौरा झील स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर होगा। सेवा समिति के सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई, शुक्रवार को रामचरितमानस अखंड पाठ से होगा। 9 मई को मानस पाठ का समापन और यज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद शाम 4 बजे से भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि 10 मई, रविवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मुख्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2 बजे से भजन संध्या होगी, जिसके बाद आगंतुक अतिथि महाराजा सुहेलदेव के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा। उल्लेखनीय है कि हिंदू संगठनों द्वारा हर वर्ष ज्येष्ठ माह में महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाया जाता है। यह आयोजन सैय्यद सालार मसूद गाजी को युद्ध में हराकर संस्कृति की रक्षा करने की याद में किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments