Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाल्हीपुर में पूर्व छात्रों की संगोष्ठी, विद्यालय पुनर्स्थापना पर चर्चा:पूर्व आचार्य के...

नाल्हीपुर में पूर्व छात्रों की संगोष्ठी, विद्यालय पुनर्स्थापना पर चर्चा:पूर्व आचार्य के नेतृत्व में हुआ आयोजन

#बस्ती_न्यूज

नाल्हीपुर स्थित पुरातन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में पूर्व छात्रों की एक सौहार्द वैचारिक वार्ता संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के पूर्व आचार्य कमलेंद्र नारायण चौबे ने किया। संगोष्ठी में विद्यालय के पुराने छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की पुनर्स्थापना पर चर्चा करना था। इस संबंध में पुरातन छात्र विकास सिंह के माध्यम से विद्या भारती बस्ती के जनपदीय मंत्री हरेन्द्र सिंह से आचार्य कमलेंद्र नारायण चौबे की फोन पर बातचीत हुई। कार्यक्रम का लक्ष्य पुराने विद्यार्थियों के बीच आपसी सौहार्द, वैचारिक आदान-प्रदान और गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करना भी था। इस अवसर पर पूर्व आचार्य कमलेंद्र नारायण चौबे ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सदैव सत्य, अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी के दौरान छात्रों ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, शिक्षा के बदलते स्वरूप, युवाओं की भूमिका तथा समाज में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और एक-दूसरे के विचारों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के अंत में सभी पुराने छात्रों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में माँ सरस्वती के नाम एक गुड़हल का पौधा लगाया। इस दौरान एक पुरातन छात्र ने विद्यालय की पुनर्स्थापना होने पर 500 लीटर की पानी की टंकी और एक आरओ मशीन देने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष शर्मा, अध्यापक विकास सिंह, नरेश भट्ट, विकास मिश्रा, जय प्रकाश, रितेश सिंह, प्रकाश कुमार पचवस, सुनील सिंह, रविशंकर और दीपक सोनी सहित कई अन्य पुराने छात्र उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments