लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से जाना राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है। जानकारी के मुताबिक,उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में जनसेवा को सर्वोपरि रखा। वी.पी. सिंह की सरकार में (1980-82) गृह राज्य मंत्री और बाद में मुलायम सिंह यादव की सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और जनहित के कार्यों की एक गहरी छाप छोड़ी।
वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












