HomeHealth & Fitnessबलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में एक पंद्रह साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

WhatsApp Image 2026-07-22 at 6.40.11 PM
वीडियो सामने आने के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक रात दो बजे मदेयगंज चौकी से पुलिस कुल पांच लोगों को मेडिकल कराने लाई थी। इनमें दो लोगों का मेडिकल हो गया था, जबकि तीन का पेपर न होने के चलते होना बाकी रह गया। पुलिस इन्हें इमरजेंसी में भी छोड़कर चली गई। इस बीच सुबह किसी बात को लेकर इन तीनों का विवाद ईएमओ डॉ. सुरूर अली से हो गया। इसके बाद मौके जब गार्ड्स पहुंचे तो कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
डिप्टी सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उन्होंने लिखा कि बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में मारपीट से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ.विवेक गुप्ता ने बताया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। शासन की तरफ से जांच के आदेश भी दिए जा चुके है। निष्पक्ष जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी और फिर उसे शासन को भेजा जाएगा। तय समय से पहले ही जांच पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments