#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा क्षेत्र के बद्रीपुरवा में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। इस अवसर पर सर्वकल्याण की कामना के साथ हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित राकेश मिश्र जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होता है, जिससे आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। महाराज ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। इसके श्रवण मात्र से जीव में भक्ति और ज्ञान के भाव उत्पन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वतः परिवर्तन आता है। कथा के समापन अवसर पर यजमान सत्यनारायण, लक्ष्मण चौहान, डॉ. राज बहादुर यादव, भरत, गोविंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बद्रीपुरवा में सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न:सर्वकल्याण की कामना के साथ हवन-भंडारे का आयोजन, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












