Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में शिया समुदाय ने मजलिस का आयोजन किया:श्रावस्ती में शहीदाने-कर्बला को...

नासिरगंज में शिया समुदाय ने मजलिस का आयोजन किया:श्रावस्ती में शहीदाने-कर्बला को याद कर नौहाख्वानी और मातम किया गया


श्रावस्ती के नासिरगंज में शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस नाजिम अली रिजवी के निजी अजाखाने में हुई, जिसमें स्थानीय शिया समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मजलिस के समापन पर, अजाखाने में मौजूद अजादारों ने नौहाख्वानी की और सीनाजनी (मातम) कर शहीदाने-कर्बला को याद किया। युवा और बुजुर्ग अज़ादार पूरी अक़ीदत के साथ हाथ सीने पर रखकर मातम करते हुए गम-ए-हुसैन मनाते देखे गए। मजलिस के अंत में, मरहूम बबर अली इब्ने फिदा अली की मगफिरत (मोक्ष) और उनके दरजात की बुलंदी के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इस मौके पर इलाके के कई गणमान्य लोग और शिया समुदाय के अजादार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments