Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा:बस्ती में महिलाओं के विरोध...

अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा:बस्ती में महिलाओं के विरोध पर कार्रवाई अधूरी रही, जल्द होगी दोबारा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को शुक्रवार को ग्रामीणों और महिलाओं के भारी विरोध के कारण बिना कार्रवाई पूरी किए वापस लौटना पड़ा। यह घटना नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र के बढ़या गांव में हुई। यह विवाद हरैया तहसील क्षेत्र के लहिलवारा गांव निवासी मुनक्का देवी की भूमि गाटा संख्या 107 से संबंधित है, जो बढ़या गांव में स्थित है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से रास्ता बना लिया है। इस मामले में बस्ती जिलाधिकारी और हरैया उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कई बार जांच और निस्तारण के निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि, अब तक इस भूमि विवाद का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। इसी के तहत, नायब तहसीलदार कप्तानगंज रवि कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था। मौके पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार्रवाई का जोरदार विरोध किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अपनी कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी और टीम को वापस लौटना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने बताया कि प्रशासन कई बार मौके पर आया, लेकिन हर बार विरोध के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि तहसील प्रशासन ने विपक्षी पक्ष को आवश्यक दस्तावेजों के साथ बुलाया है और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। नायब तहसीलदार रवि कुमार ने पुष्टि की कि प्रशासनिक टीम जल्द ही दोबारा मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments