#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 27 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी, निवासी मुड़िला, थाना सोनहा और घिराऊ पुत्र तिलक राम, निवासी सिसवा बरुआर, थाना सोनहा के रूप में हुई है। वीरेंद्र के पास से 13 शीशी और घिराऊ के पास से 14 शीशी अवैध बंटी-बबली देशी शराब मिली। इस संबंध में थाना सोनहा में वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा संख्या 201/2026 और घिराऊ के खिलाफ मुकदमा संख्या 202/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार दूबे, कांस्टेबल राजेंसी वर्मा, अमित सिंह, विश्वजीत विश्वकर्मा और केशव यादव शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा:सोनहा पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों के कब्जे से 27 शीशी मिली
RELATED ARTICLES












