#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। मझौवा बाबू निवासी शिव बहादुर सिंह 25 मई 2026 को सुबह करीब 5 बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, शिव बहादुर सिंह घर से निकलते समय लाल रंग की हाफ टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए थे। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट बताई जा रही है। लापता होने के बाद से परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और काफी चिंतित हैं। आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन के बावजूद अब तक शिव बहादुर सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि किसी भी व्यक्ति को शिव बहादुर सिंह के संबंध में कोई सूचना मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो कृपया तुरंत उनके परिवारजनों अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के हर्रैया से शिव बहादुर सिंह लापता:25 मई से घर से निकले, परिजन तलाश में जुटे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












