#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत श्रीपालपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे किसानों को राहत दी और खेतों में नई ऊर्जा भर दी। मौसम में आए बदलाव के बाद किसान तेजी से रोपाई कार्य में जुट गए। हल्की बारिश ने बदला खेतों का माहौल हालांकि बारिश बहुत अधिक नहीं हुई, लेकिन इसकी फुहार ने मौसम को सुहावना बना दिया। खेतों की सूखी मिट्टी में नमी पहुंचने से किसानों को रोपाई के लिए बेहतर स्थिति मिली और खेती का काम आसान हो गया। सुबह से खेतों में दिखी किसानों की हलचल ग्राम पंचायत श्रीपालपुर के कटहापुर, ननकुपुर और प्रभुनाथपुर गांवों के खेतों में सुबह से ही गतिविधियां तेज दिखाई दीं। किसान परिवार खेतों में उतरकर धान की रोपाई में जुटे रहे। किसानों ने बताया-समय पर हुई बारिश स्थानीय किसान राम प्रकाश चौधरी, सत्य प्रकाश चौधरी और ज्ञान प्रकाश मौर्य ने बताया कि बारिश भले कम हुई हो, लेकिन इस समय इसकी जरूरत थी। इससे खेतों को ठंडक मिली और रोपाई का कार्य सुगमता से शुरू हो सका। धान की बेहन को भी मिला फायदा किसान रामदीन चौधरी ने बताया कि इस बारिश से धान की बेहन को लाभ पहुंचा है। इसके साथ ही खेतों में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट पर निर्भरता कुछ कम होने से लागत में भी राहत मिलने की उम्मीद है। कम खर्च और बेहतर उत्पादन की उम्मीद किसानों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में इसी तरह मौसम साथ देता रहा तो रोपाई का काम समय पर पूरा होगा और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। मौसम के बदले मिजाज से लौटी उम्मीद हल्की बारिश के बाद किसानों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। खेतों की तैयारी और रोपाई कार्य तेज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी की गतिविधियां फिर से सक्रिय हो गई हैं और किसान बेहतर मौसम की उम्मीद लगाए हुए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बारिश की फुहार बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान:बस्ती में तेज हुई धान की रोपाई, खेतों में बढ़ी रौनक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












