श्रावस्ती के थाना इकौना पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटनाओं में फरार 50,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और नगदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राजेश यादव अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना इकौना क्षेत्र में दर्ज कई चोरी के मामलों में फरार आरोपी भिनगा बस स्टैंड के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आशीष पासवान उर्फ ननका पासवान पुत्र शत्रोधन पासी निवासी ग्राम शुक्लपुरवा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के जेवरात और 1100 रुपए नगद बरामद किए। बरामद सामान में सफेद धातु की अंगूठी, दो पायल, बच्चों के दो कड़े और नकदी शामिल है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह सामान इकौना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ चोरी के पांच मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना इकौना में 2026 के दौरान चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सीतापुर जिले के थाना थानगांव में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले भी दर्ज बताए गए हैं। इसी कारण उस पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भिनगा में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
श्रावस्ती पुलिस 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा:जेवरात-नकदी बरामद, भिनगा बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












