HomeHealth & Fitnessसिकंदर यादव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश

सिकंदर यादव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश

गाजियाबाद/गढ़मुक्तेश्वर। गंगा वैली इन्फ्राकॉम के डायरेक्टर सिकंदर यादव के नेतृत्व में गंगा वैली कॉलोनी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पॉंड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिकंदर यादव ने उनका स्वागत किया और कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। सिकंदर यादव ने कहा कि पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर हम प्रकृति को बचाना चाहते हैं तो हमें पानी बचाना होगा, तालाबों को संरक्षित करना होगा और अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

इसी दौरान सिकंदर यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि नशे की वजह से सबसे पहले युवा खुद प्रभावित होता है। उसका स्वास्थ्य, सोचने-समझने की शक्ति, पढ़ाई, काम और पूरा भविष्य बर्बाद होने लगता है।

उन्होंने कहा कि नशे का नुकसान सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसकी आग पूरे परिवार को जलाती है। माता-पिता की उम्मीदें टूटती हैं, घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है, रिश्तों में तनाव बढ़ता है और समाज पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।सिकंदर यादव ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, कई परिवारों की खुशियां छीन लेता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments