बहराइच में भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा इलाके में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करोड़ों रुपये मूल्य की चरस बरामद की गई है। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल के बांके जिले का निवासी जाबिर नामक युवक बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर रूपईडीहा के मॉल गोदाम रोड की ओर आया है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, आरक्षी सोविंद्र यादव, अभिषेक सिंह और एसएसबी के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार व राहुल कुमार की टीम ने घेराबंदी की। टीम ने जाबिर को राजू किराना स्टोर के पास से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले में छिपाकर रखी 4 किलो 665 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। आरोपी जाबिर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में 2.5 करोड़ रुपए की चरस बरामद, जेल भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












