HomeHealth & Fitnessसामाजिक न्याय विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में खर्च में बनाया नया...

सामाजिक न्याय विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में खर्च में बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने अब तक का सर्वाधिक 11,810.82 करोड़ रुपये का व्यय किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 10,409 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 14 प्रतिशत अधिक है। 

विभाग ने 2025-26 के दौरान अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर भी अब तक का सर्वाधिक खर्च किया। बयान में कहा गया कि स्वच्छता कर्मियों के कल्याण, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर तथा भीख मांगने वालों के पुनर्वास से जुड़े कार्यक्रमों पर भी रिकॉर्ड व्यय किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments