Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शराब के नशे में बेटे ने मां को मार डाला:सिद्धार्थनगर में पत्नी...

शराब के नशे में बेटे ने मां को मार डाला:सिद्धार्थनगर में पत्नी को पीटने से रोकने गई थी महिला, जमीन पर पटका


सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में रविवार रात एक घटना सामने आई। शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे एक युवक ने बीच-बचाव करने पहुंची अपनी मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। मृतका कैलाशी देवी (लगभग 60 वर्ष) के पति छोट्टन गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा सुनील गिरी रविवार रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रूपा के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर कैलाशी देवी मौके पर पहुंचीं और विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगीं। आरोप है कि इससे नाराज सुनील ने अपनी पत्नी को छोड़कर मां के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसने मां को घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के संभालने के करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर कठेला समय माता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी सुनील गिरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि कैलाशी देवी के चार बेटे थे, जिनमें पप्पू, दयाराम, अर्जुन और सुनील शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते थे। कठेला समय माता के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments