बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा में समाजवादी पार्टी के नेता अमित चौबे ने शनिवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ‘राजभर’ का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया। यह प्रतीकात्मक क्रिया एक मंत्री द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में की गई। अमित चौबे ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “हम चार लोग मिलकर उन्हें घाट पर पहुंचा देंगे।” चौबे ने इस टिप्पणी को एक राजनेता के लिए अशोभनीय और राजनीति की गरिमा के खिलाफ बताया। इस प्रतीकात्मक दाह संस्कार के दौरान, समाजवादी नेता अमित चौबे कार्यकर्ताओं के साथ ‘शव यात्रा’ में शामिल हुए। उन्होंने घंटी बजाई और “राम राम सत्य है” का जाप किया। घाट पर पहुंचकर उन्होंने ‘चिता’ को अग्नि दी और ‘आत्मा की शांति’ के लिए प्रार्थना की। चौबे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मंत्री ‘राजभर’ कई महीनों से बवासीर से पीड़ित थे और उनका बवासीर मुंह से निकल जाने से उनकी ‘मृत्यु’ हो गई। इस कर्मकांड में अशोक यादव ने पूरी यात्रा के दौरान घंटी बजाई। अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मुकेश मौर्य, सोनू यादव और गोपाल चौधरी भी “राम राम सत्य है, सबकी यही गति है” का जाप करते हुए शामिल हुए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सपा नेता ने मंत्री राजभर का प्रतीकात्मक शव यात्रा:अखिलेश पर टिप्पणी के विरोध में किया गया यह कर्मकांड
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












