Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में डंपर से टकराई तेज रफ्तार बाइक:एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल...

श्रावस्ती में डंपर से टकराई तेज रफ्तार बाइक:एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जनपद में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बीरपुर चौराहा, बलरामपुर रोड स्थित मौर्या होटल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। बताया गया कि नई बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एक निजी वाहन से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में हो सकते थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments