HomeHealth & Fitnessप्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, जेब...

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट के बाद मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अछल्दा क्षेत्र के चिंतानागल के सामने डाउन रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1118/6 के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना कीमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कस्बा इंचार्ज हेमलता और उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ।

इसके आधार पर मृतक की पहचान रुरुगंज निवासी सुदीप कुमार (31) के रूप में हुई। पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट में लिखी बाताें काे सार्वजनिक नहीं की, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments