HomeHealth & Fitnessराजधानी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली...

राजधानी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना। राजधानी पटना के सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों ने इस हत्याकांड को सिविल डिफेंस के ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास के दौरान अंजाम दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए हैं।

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बातचीत में बताया कि यह घटना तब अंजाम दी गई जब शहर में सिविल डिफेंस का ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास चल रहा था। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात अपराधियों ने मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मसाला कारोबार को काफी करीब से गोली मारी गई है। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी नेपाली साव के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वे मुसल्लेपुर हाट में मसालों का कारोबार करते थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments