#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और हर्रैया विधानसभा प्रभारी इंजीनियर प्रवीण पाठक ने सोमवार को एसडीएम हर्रैया के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जंतर-मंतर पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने की घटना को भी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया गया। इंजीनियर प्रवीण पाठक ने इस दौरान कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार देता है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताया। पाठक ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों, युवाओं और आंदोलनकारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, तो लोकतांत्रिक मूल्यों को गंभीर क्षति पहुंचेगी। उन्होंने सरकार से बल प्रयोग की नीति छोड़कर संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग उठाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












