Homeक्राइम (Crime)बाराबंकी: लोधेश्वर धाम को मिलेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसा स्वरूप, सीएम योगी...

बाराबंकी: लोधेश्वर धाम को मिलेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसा स्वरूप, सीएम योगी ने 542 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

UP: बाराबंकी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रामनगर स्थित प्राचीन श्री लोधेश्वर महादेव धाम में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद नंदी बाग मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने कुल 542.41 करोड़ की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता राशि भी वितरित की गई।

काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा लोधेश्वर मंदिर का विकास

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि श्री लोधेश्वर महादेव धाम का विकास काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर के रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Also Read: CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से भड़का विपक्ष,अखिलेश बोले- ये सरकार नहीं, अहंकार है

महापुरुषों की विरासत के संरक्षण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार था, लेकिन अब धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी के.डी. सिंह ‘बाबू’ का स्मरण करते हुए बताया कि उनकी पैतृक हवेली को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही महाराजा सुहेलदेव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और राजा राममोहन राय जैसी महान विभूतियों की विरासत को संरक्षित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

कानून व्यवस्था, निवेश और रक्षा क्षेत्र पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते उत्तर प्रदेश में सुरक्षित वातावरण बना है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिला है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। रक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में स्थापित हो रही ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका दिला रही है।

Also Read: UP: सावन से पहले काशी में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार, होटलों में तेज हुई एडवांस बुकिंग

विपक्ष पर हमला, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास की अनदेखी की, जबकि वर्तमान सरकार विकास और विरासत संरक्षण को समान महत्व दे रही है। कार्यक्रम में मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, रामकुमारी मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments