कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन अब राष्ट्रव्यापी हो रहा है। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 70 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि उनका भूख हड़ताल जारी रहेगा। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा है कि उनका विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है, संसद का घेराव, सोमवार को भी होगा।
‘चलो संसद’ मार्च में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। सादे कपड़ों में पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को पीट रहे लोगों को लेकर लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने कहा है कि भारत में अब लोकतंत्र हाशिए पर है, पुलिस गुंडों जैसी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: दुलारा, दर्द पूछा और उठाई आवाज, CJP के आंदोलन में कैसे छा गईं डिंपल यादव?
क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारी?
सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा था कि उनके साथ मिलने के बाद 3 मांगे उठाई गईं थीं। उन्होंने भरोसा दिया था। पहली मांग थी कि सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए, दूसरी मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और जिन लोगों ने NEET पेपर लीक के बाद जान दी है, उन्हें 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिले। CJP का आरोप है कि NEET-UG समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक हुए हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है।
पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल
यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है। छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया है, कई लोगों के सिर फूटे हैं, कई लोग घायल हैं, प्रदर्शनकारियों की रोती-बिलखती तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया।
यह भी पढ़ें: ‘युवा विरोधी हैं PM’, राहुल गांधी बोले- शिक्षा मंत्री से इस्तीफा भी नहीं ले सकते
अपना कैसे बचाव कर रही है दिल्ली पुलिस?
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, उन्होंने पथराव किया, बैरिकेड तोड़े, सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और सार्वजनिक संपत्ति तोड़ी। पुलिस के अनुसार 118 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें कई सीनियर अधिकारी और महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। वहीं CJP का आरोप है कि पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया, महिलाओं और नाबालिगों पर भी हमला किया।
https://twitter.com/Cockroachisback/status/2079249647512809784
अभिजीत दीपके ने क्या कहा है?
अभिजीत दीपके ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने 15 साल के एक बच्ची को बुरी तरह पीटा है। पीटने वाले पुरुष थे, महिला पुलिसकर्मी नहीं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कई घायल छात्र पहुंचे हैं। एक लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन में आज पूरे दिन क्या हुआ? सोनम, दीपके से लेकर प्रदर्शनकारियों तक
जेपी नड्डा से मुलाकात कैसी रही?
CJP नेताओं ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की,अपनी मांग सौंपी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि जेपी नड्डा के साथ मुलाकात सिर्फ समय की बर्बादी थी, सरकार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। अब अगली मुलाकात सिर्फ प्रदर्शनस्थल पर होगी। जेपी नड्डा ने मुलाकात के बाद तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि सरकार के साथ विचार किया जा रहा है।
https://twitter.com/priyanshu__63/status/2079250131229282498
प्रदर्शन रहेगा जारी, नहीं खत्म होगा आंदोलन
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि जैसे ही प्रदर्शनकारी संसद मार्च पर निकले, जंतर मंतर से पुलिस ने सीजेपी का मंच तोड़ दिया। मंच टूटने के बाद भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक इस्तीफा नहीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
https://twitter.com/Cockroachisback/status/2079178549689459098
यह भी पढ़ें: JP नड्डा से मिल आए CJP प्रवक्ता, अब कहां अटकी है बात?
सोनम वांगचुक ने क्या कहा है?
सोनम वांगचुक अस्पताल में भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत स्थिर है लेकिन शुगर स्तर गिर गया है। पुलिस की बेरहमी देखकर उन्होंने अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/2079182738511581629
प्रदर्शन पर विपक्ष का रुख क्या है?
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव सड़कों पर उतरीं, पुलिस की पिटाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों की मदद करते वह नजर आईं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, महुआ मोइत्रा जैसे नेताओं ने प्रदर्शनकारियों का साथ दिया है।
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर उतरे, उनके लिए हक की लड़ाई लड़ते नजर आए। राहुल गांधी ने जेन जी की तारीफ करते हुए कहा कि वे सरकार को झुका सकते हैं। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता प्रकाश राज भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
https://twitter.com/Raghuvansh_abhi/status/2079271446661259760
यह भी पढ़ें: संसद मार्च: आजादी के बाद से किन आंदोलनों ने सरकारों को झुकाया, कौन रह गए बेअसर?
पुलिस ने जंतर मंतर की बिजली काटी
पुलिस पर रात में जंतर मंतर पर बिजली काट दिए जाने का आरोप लगा, बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग वहां डटे रहे। सुबह तक करीब 300 लोग मौजूद थे। CJP अब घायलों की मदद के लिए कानूनी और मेडिकल टीम भेज रही है।












