Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 110 खोए मोबाइल बरामद:एसपी ने 35 लाख कीमत के फोन...

महराजगंज में 110 खोए मोबाइल बरामद:एसपी ने 35 लाख कीमत के फोन मालिकों को लौटाए, लोगों ने आभार जताया


महराजगंज पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का उपयोग कर 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा की गई। पुलिस ने पिछले चार महीनों में कुल 417 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। सभी मोबाइल आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। सर्विलांस टीम ने IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोजे। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई और उन्हें सुरक्षित बरामद किया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोबाइल मालिकों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके मोबाइल लौटा दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है और CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और निकटतम थाना या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्य में सर्विलांस सेल के कक्ष अधिकारी ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता, नीरज कुमार गोंड तथा जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल से जुड़े कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments