HomeUncategorizedमा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय का प्रस्तावित जनपद बलरामपुर आगमन कार्यक्रम के मद्देनगर...

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय का प्रस्तावित जनपद बलरामपुर आगमन कार्यक्रम के मद्देनगर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।*

*मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय के प्रस्तावित जनपद बलरामपुर आगमन कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था* के दृष्टिगत आज दिनांक 21.07.2026 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा वी0आई0पी0 सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए तथा बताया गया कि सभी सुरक्षाकर्मी अपने उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में ड्यूटी स्थल पर सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे किसी भी स्थान पर कोई समस्या उत्पन्न न हो आदि के संबंध में ब्रीफ किया गया।

*इस दौरान महोदय द्वारा निम्नलिखित विषयों पर निर्देश दिए गए*
* *ब्रीफिंग के उद्देश्य*: वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना।
* *सुरक्षा व्यवस्था*: कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।
* *पुलिस बल की जिम्मेदारी*: ड्यूटी में लगे पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए जैसे
* वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करना।
* सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात करना।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देना।

तत्पश्चात महोदय द्वारा कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न प्वाइंटों हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, वी0आई0पी0 प्रवेश द्वार, सेफ हाउस, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बैरियर व्यवस्था आदि आदि में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक सिंह सहित बाह्य जनपद से आए हुए अधिकारी/कर्मचारीगण* एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments